80 wpm dictation प्रश्‍न पत्र 1973


80 wpm Hindi  Dictation OP Sukla Deepak Prakasan 1973



प्रश्‍न पत्र 1973

अध्‍यक्ष महोदय, खेती केसाथ में दुध का भी बहुत सम्‍बन्‍ध है। यह कहा जाता है कि इस देश में दूध की नदियां बहती थीं। मेरे ही जमाने में एक रुपये का बीस सेर दूध मिलता था परन्‍तु आज उसका भाव बहुत अधिक हो गया है। आज हालत यह है कि औरत को, बच्‍चे को, बच्‍चे को, रोगी को दूध्‍ मिलना दुर्लभ हो गया है। मैं चाहता हूं कि हम अपनी योजना में (1) जितना ध्‍यान उद्योग-धन्‍धे की ओर देते हैं इतना ही ध्‍यान पशुपालन की ओर, नस्‍ल सुधार की ओर भी दें आज हम देखते हैं कि अमेरिका और कुछ दूसरे देशों में दूध की नदियां बहती हैं। भारत में जो दूध की नदियां बहती थी वे आज अमेरिका आदि में बहती हैं। हमारा देश निर्धन देश है। हमारे यहां लोग फल-फूल खाते हैं, बहुत कम लोग ही यहां मांस या अण्‍डे खाते हैं। उनको यदि दूध-धी भी न मिले (2) तो इसका क्‍या नतीजा होगा इसका आप स्‍वयं अनुमान लगा सकते हैं।

            अमेरिका में एक गया काफी दूध देती हैं जबकि हमारे यहां की गाय ज्‍यादा दूध नहीं देती है। मैं आपसे प्रार्थना करना चाहता हूं कि इस समस्‍या को आप ठीक तरह से हल करने की कोशिश करें, इसकी ओर आप पूरा ध्‍यान दें।

                मैंने आपकी रिपोर्ट को पढ़ा है। थोड़ा-बहुत इस ओर ध्‍यान दिया जा रहा है, इसकी कोशिश हो रही है। भारत की जनसंख्‍या 50 (3) करोड़ है और पांच लाख से अधिक यहां गांव है। यहां पर इस तरह से काम नहीं चल सकता है। पशु की आबादी बढ़ानी चाहिए, उसकी नस्‍ल में सुधार किया जाना चाहिए। जब तक अच्‍छी गाया नहीं होगी तब तक काफी दूध देश में नहीं मिल सकेगा।

                खेती की उन्‍नति के लिये पानी, खाद, बीच, बैल, कर्ज आदि की सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है। यह हमारे देश के लिये बहुत जरूरी है। इसका कोई इन्‍तजाम होना चाहिए और इस (4) पूरा-पूरा ध्‍यान दिया जाना चाहिए। इन शब्‍दों के साथ मैं  इन मांगों का समर्थन करता हूं और आपने जो मुझे समय दिया है उसके लिये मैं आपको धन्‍यवाद देता हूं।

                इसके पूर्व कि मैं अपना भाषण बन्‍द करूं एक और निवेदन आपसे करना चाहता हूं। मैं देखता हूं कि देश में अभी भी बहुत सी नदियां हैं जिनके पानी का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। (5)


इन्‍हेे  भी देखें💬 op sukla   80 wpm   dictation   1968

इन्‍हेे  भी देखें💬 op sukla   80 wpm dictation   1969

इन्‍हेे  भी देखें💬 op sukla   80 wpm   dictation   1971

इन्‍हेे  भी देखें💬 op sukla    80 wpm   dictation   1972

इन्‍हेे  भी देखें💬 op sukla    80 wpm   dictation   1973

इन्‍हेे  भी देखें💬 op sukla    80 wpm   dictation   1974