[Tips ]Steno speed kaise badhaye शब्दों का अर्धीकरण स्टेनो स्पीड बढ़ाये टिप्स
Improve Steno Speed शब्दों का अर्धीकरण कर स्टेनो स्पीड बढ़ाये टिप्स
Stenography रेखाओं से बनी लिपी है। Stenography
पूर्वानुमानित विद्या है। Stenography प्रेक्टिस
से सफल होती है। इसमे अनुमान या गेसिंग करना आना चाहिए जिसमें लोपीकरण अर्थात कुछ
वर्णों, शब्दों या वाक्य को हटा देना काफी सहायक होता है। पहले स्वर फिर
व्यंजनों को लोप कर देते हैं। फिर एक स्थान पर दो ''स''
वृत्त आये तो एक का लोप कर देते हैं। इसी तरह शब्दों में व्यंजन
व वाक्यों में शब्दों को छुपाकर या प्रारंभिक व्यंजन के माध्यम से छिपे शब्द
को पढ़ लेने की चमत्कारिक विद्या Stenography है।
जैसे-जैसे हम गतिशीलता 80-100-120 शब्द प्रति मिनट यह
उससे आगे बढ़ते जाते हैं ये कला हमें बहुत
सहायता प्रदान करती है। सामान्यत: 'य' व्यंजन को लोप कर काफी शब्दों को अनुमान से पढ़ा जा सकता है। इसी तरह
बार -बार दोहराये जाने वाले, बहुप्रचलित शब्दों,कहावतें, मुहावरों व नामों को सांकेतिक चिन्ह से
पढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
शब्द -चिन्ह, शब्दाक्षर तथा जुट शब्दों
के माध्यम से एक ही आकृति से अनेकार्थक शब्दों को वाक्य के अनुरूप पढ़ लिया जाता है। भाषा
ज्ञान का भण्डार संक्षिप्तीकरण या लोपकरण में मददगार होते हैं। डॉ. गोपालदत्त बिष्ट (हिन्दी में 250wpm की गति
से गिनिज बुक रिकार्डधारी) के अनुसार
पूर्वानुमान से ही एवं शब्द भण्डार से 160wpm के आगे
लोपीकरण से ही लिखना सम्भव है एवं शब्दों को द्विगुणीकरण शब्दों का लोप कर
लिखना बहुत कारगर सिद्ध होता है।
तो इस प्रकार लोप कर विद्यार्थी अपनी गति को आराम से बढ़ा सकते है। 👲👲
एक टिप्पणी भेजें