Steno history in india भारत मे आशुलिपि का इतिहास

आशुलिपि का जन्‍म  BORN OF STENO | History of Steno/ Shorthand


आशुलिपि का जन्‍म  BORN OF STENO History of Steno/ Shorthand











     

History of Steno/Shorthand  भारत में शार्टहैण्‍ड का इतिहास

Steno/Shorthand या आशुलिपि के जन्‍मदाता  व ब्रम्‍हांड के प्रथम आशुलेखक / Stenographer श्री गणेश जी  lord Genesha को माना जाता हैा दुनिया में देव और दानवों के मध्‍य वर्चस्‍व का संर्घष सदा चला आ रहा हैा एक दुसरे को समाप्‍त करने की रणनीति हमेशा से रही हैा जब दुनिया में दानवों की शक्ति अधिक बढ़ने लगी तो ब्रम्‍हाजी ने सोचा यह देवों के अतिरिक्‍त मानव जीवन के लिए भी अत्‍यधिक खतरा साबित होगा । मनुष्‍य जीवन की सुरक्षा के लिए हमेशा जंगलों में भटकते रहते थे उनकी बुद्धि , विवेक, कौशल और आत्‍मीयता इंसानियत सगुण सभी खोते जा रहे थे ।

 

History of Steno/Shorthand  भारत में शार्टहैण्‍ड का इतिहास


ऋगवेदिक काल मे सामाजिक मर्यादाएं, आचार, व्‍यवहार, संस्‍कृति, प्रेरणा, धरोहर सभी पुरानी पीढ़ी से हस्‍तांतरित हो जाती थी दानवों के आक्र्मण से विवेक बुद्धी  पर मंडराते खतरे के कारण ब्रम्‍हाजी lord bramha  ने सोचा यदि यही स्थिति रही तो संसार से मानवता, इंसानियत, मर्यादा खत्‍म हो जाएगी । अत: उन्‍होंने इसे लिपिबद्ध करने की बात सोची।

  • Steno/Shorthand kya hai

काफी चिंतन मनन के बाद  वेद, पुराण,धर्मग्रंथ लिखने हेतु उन्‍हें श्री गणेश जी ही सर्वथा उपयुक्‍त लगे। गणेश जी ने सहमति स्‍वरूप एक शर्त रखी की बिना रूके अनवरत् लिखवाना होगा। ब्रम्‍हाजी भी एक शर्त के साथ मान गये कि वे उसका भवार्थ लिखेंगे। (आज की आशुलिपि शैली में उसे डिक्‍टेशन का अनुवाद कह सकते हैं।) शर्तों के अनुसार ब्रम्‍हाजी संस्‍कृत के गूढ़ छंद लिखवाने लगे। जब तक गणेशजी छंद का अर्थ लिख पाते तब तक ब्रम्‍हाजी आगे की पंक्ति सोच लेते। इसी गूढ़ कला ने आशुलिपि (Steno/Shorthand) को जन्‍म दिया।

 

Role of Grammer in Steno/Shorthand 

Steno/Shorthand में भाषा विज्ञान का बहुत महत्‍वपूर्ण  योगदान है। भाषालिपि में  रेडियों, दूरसंचार व दूर ध्‍वनि मुद्रकों, यंत्रों एवं समाचार पत्रों के माध्‍यम से न्‍युन समय में जन जन तक संदेश पहुंचाना आधुनिक भाषा विज्ञान की देन है। यों तो भारत की सभी भाषाएं संस्‍कृत  से ही निकली हैं परंतु  आशुलिपि विज्ञान के विकास में संस्‍कृत की ध्‍वनि परंपरा का भी महान योगदान रहा है। आधुनिक  आशुलिपि modren Shorthand के विकास का मूल आधार भारतीय लेखन सिद्धांत ही है। 

Steno in modern india 

india में स्‍टेनो का विकास 1900 ई, में प्रारंभ हुआ। हमारे देश में हिन्‍दी स्‍टेनो का इतिहास स्‍वाधीनता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़ है। हिन्‍दी सेवा संस्‍थान व राष्‍ट्रीय नेताओं के प्रयास से 1907 में हिन्‍दी आशुलिपि आरंभ हुआ। 1937 में रार्ष्‍टभाषा प्रचार समिति सभा ने पहली पुस्‍तक ''निष्‍काम प्रणाली'' प्रकाशित हुई जो 40 साल के अंतराल में ही विलुप्‍त हो गयी। ऋषिलाल अग्रवाल सहित अनेक विद्वानोंं ने अपना जीवन आशुलिपि को समर्पित कर दिया। इसी समय जोधपुर के गजसिं‍ह ने गजानन प्रणाली जी.एम. गोखले ने शर्मा प्रणाली, एस.पी. सिंह ने सिंह प्रणाली, महेश्‍वरचंद्र गुप्‍त ने ''गुप्‍त प्रणाली'' विष्‍णुदत्‍त उन्न्यिाल ने उन्न्यिाल प्रणाली, सागर के शरतचंद्र डागर ने रीता प्रणाली बनाई, ये सब इंग्‍लैण्‍ड के सर आईजक पिटमेन प्रणाली से प्रभावित थे।